फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 को करेंगे हड़ताल: नरेंद्र

प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 05:19 PM IST

केंद्र सरकार और दवा कंपनियों की नीतिया पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए सुरक्षा कवच माने जाने वाले सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयीज एक्ट को समाप्त करने की साज़िश की जा रही है, जिससे हजारों कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो जाएगा। इसके विरोध में मजदूर संगठनों के लोग 12 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। उक्त बातें नगर के दीवानी न्यायालय के सामने कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यूपीएमएसआरए के जिलाध्यक्ष कॉमरेड नरेंद्र कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि काम के घंटे लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट के ज़रिए स्थाई प्रकृति के रोजगार खत्म किए जा रहे हैं। नौकरी की सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा अधिकारों पर सीधा हमला हो रहा है। नई श्रम संहिताओं के माध्यम से ट्रेड यूनियन अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। संयुक्त सचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि दवा कंपनियां मुनाफ़े के लिए कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं और सरकार इन नीतियों को खुला समर्थन दे रही है। ऐसे हालात में 12 फरवरी की हड़ताल पूरी तरह जायज़ और ज़रूरी है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस हड़ताल का समर्थन करें क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की नहीं, बल्कि पूरे श्रमिक वर्ग के अधिकारों की है। 12 फरवरी को जिले के समस्त मजदूर, कर्मचारी, एवं किसान संगठन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के टाउन हॉल से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर रंजीत, अखिलेश, देवेंद्र राय, सिराज खान, रवि यादव, अजीत गुप्ता, विकास यादव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें