मुंडन संस्कार के कारण बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। भरौली गोलंबर एनएच 31 पर ढ़ाई घंटे तक 20 किलोमीटर व बक्सर पटना एनएच 922 पर 15 किलोमीटर जाम रहा। जाम में छोटे बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते रहे, वहीं एम्बुलेंस की गाड़ी दुल्हन की 17 वाहन जाम में फंसे थे, उन्हे निकलवाने में लोग भी परेशान दिखे।