बलिया- सिकंदरपुर मार्ग के धरहरा गांव के पास मंगलवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कटरा में घुस गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।