फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट की अनिवार्यता के विरोध में एक लाख पत्र भेजने का लक्ष्य, VIDEO

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में नौ से 15 मार्च तक शिक्षक की पाती कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख गणमान्य प्रतिनिधियों को 1100 पोस्ट कार्ड एवं ईमेल भेजा गया। शिक्षक प्रतिनिधियों की ओर से जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने जनपद से एक लाख से अधिक पोस्ट कार्ड/ ईमेल/ ट्वीट भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें