पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट की ओर दौड़े, जिसे रोकने के प्रयास में छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।