फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ 13 को धरना देगी सपा, पदाधिकारियों ने दी ये जानकारी

बलिया जिले की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा शराब की तस्करी करने, पुलिस थानों में आमजन का शोषण एवं सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न आदि के खिलाफ़ समाजवादी पार्टी 13 सितंबर को जिला मुख्यालय पर सपा धरना देगी। यह जानकारी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने दी। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जिले में पिछले दिनों पुलिस के आला अफसर जनपद के नरही थाने पर छापा मारा तो वहां का इंचार्ज चारदीवारी से भाग गया और चौकी इंचार्ज आज तक फरार हैं। यह घटना बीजेपी सरकार के जीरो टॉलरेंस के नीति पर तमाचा हैं। कहा कि दलित पिछड़े अल्पसंखक विरोधी बीजेपी की सरकार अब सर्वसमाज के युवाओं के अरमानों को कुचल रही हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बाढ़ और कटान के राहत का पैसे का सरकार के लोग बंदरबाट कर रहे हैं। जनपद में अवैध शराब का धंधा जोरों पर हो रहा हैं। इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश अंचल, मो.रिजवी, संजय उपाध्याय, सुशील पांडेय कान्हजी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें