फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर झंडा जुलूस से पहले निकला राम अखाड़ा का जुलूस, युवाओं के करतबों ने मोहा मन -उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का किया स्वागत

सिकंदरपुर। आगामी महावीर झंडा जुलूस की तैयारियों के क्रम में शनिवार की देर शाम सिकंदरपुर नगर में राम अखाड़ा का पारंपरिक एवं भव्य जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया। अखाड़ा अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में हजारों श्रद्धालु, अखाड़ों के कलाकार और युवाओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम, बजरंगबली और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। जुलूस का शुभारंभ सोनार गली स्थित बजरंगबली मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हुआ। इसके बाद जुलूस डाकखाना, जलपा चौक, गंधी मोहल्ला, भिखपुरा, गुरुजी का मोड़, कोलेशर हलवाई के घर होते हुए चतुर्भुजनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी, तलवार, भाला, गदा सहित पारंपरिक अखाड़ा कला एवं विभिन्न युद्ध कौशल का रोमांचक प्रदर्शन किया। हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में जुलूस का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं की ओर से शरबत, शीतल पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा कार्यों में भाग लेते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल डॉ. उमेश चंद, राकेश सिंह, राकेश यादव, अशोक जायसवाल, प्रयाग चौहान सहित श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह सिंह सहित पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार जुलूस की निगरानी करते रहे, जबकि स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की टीम भी पूरे मार्ग पर सक्रिय रही। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच यह पारंपरिक जुलूस शांतिपूर्ण एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें