फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन का हाथ पकड़कर खींचकर ले गईं विधायक केतकी सिंह;video

अभिनव कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 02:17 PM IST

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में टूट कर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से पिता जनार्दन यादव (58) और बेटे राजेश यादव (24) की मौत हो गई। बेटे को बचाने में पिता की भी जान चली गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि टकरसन विद्युत उपकेंद्र पर 23 बार फोन करने के बाद भी बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई थी। घटना की सूचना पर अधिशासी अभियंता पंकज भारती मौके पर पहुंचे, यहां पर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाईं। विधायक ने कहा कि जब तक गांव की विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होगी, गांव में ही रहना होगा। अधिशासी अभियंता की बांह पकड़ कर विधायक पीड़ित परिवार के घर ले गईं और पीड़ित परिवार से मिलाया। रास्ते में भी लापरवाही को लेकर बातें सुनाईं। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें