फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीयू निर्माण को लेकर चतुर्थ श्रेणी आवासों पर चला बुलडोजर, किया ध्वस्त; VIDEO

बलिया जिला अस्पताल में 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को सीसीयू निर्माण के लिए चयनित जगह व ट्रामा सेंटर के बगल स्थित सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आवासों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद कर्मचारियों ने पहले ही अपना सामान सुरक्षित स्थानों और परिचितों के यहां पहुंचा दिया था, बचा सामान समेटते नजर आए। अब फार्मासिस्ट और चिकित्सकों के सरकारी आवास को धराशायी किया जाएगा। बुलडोजर चलने के बाद उनमें खलबली मची रही। वहां रहने वाले कर्मचारी और चिकित्सक भी अपना सामान समेटते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें