फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में मिलावटखोरों पर प्रशासनिक नकेल, मिलावटी बेसन की 41 बोरियां बरामद

नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2024 05:12 PM IST

बलिया में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बालेश्वर घाट से 65 हजार छह सौ रुपये का 1066 किग्रा मिलावटी बेसन जब्त किया है। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिती है। इसके उपरांत विभागीय टीम ने चित्तू पांडेय चौराहा स्थित खोवा मंडी स्थित चार दुकानों से खोवा व बूंदी का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि विभाग को पूर्व में शिकायत मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बालेश्वरघाट में एक आटा चक्की में बेसन में कृत्रिम रंग मिलाकर उसे बाजार में बेचने का काम किया जा रहा है। इसके बाद विभागीय टीम ने शुक्रवार को बालेश्वर घाट स्थित आटा चक्की पर छापा मारा। वहां मौके पर चक्की संचालक वैभव गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ बेसन में कृत्रिम रंग मिला रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। टीम ने सभी 41 बोरियों को सीज कर दिया। प्रत्येक बोरियों में 26 किग्रा बेसन भरा गया था। बताया कि मामले विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसके उपरांत टीम ने नगर खोवा मंडी स्थित संजय, रामाधार, धनंजय और धर्मेंद्र की दुकान पर छापा मारा कर मिलावट की आशंका में खोवा व बूंदी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा आजमगढ़ मंडल एसके मिश्रा ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें