भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में जनगणना के महत्व, आंकड़ों के संकलन और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गई।