नरहीं थाना क्षेत्र से बच्चों को लेकर गाजीपुर जिले के रसूल गांव में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय जा रही स्कूली बस को एनएच 31 पर कोटवा नारायणपुर में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दिया, जिससे बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पेड़ पर रूक गई। इसके बाद बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बस में सवार सभी बच्चे बाल बाल बच गए। एनएच 31 आए दिन जाम और दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।