यूपी के बहराइच में युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी लाश नहर की पटरी पर पड़ी मिली। उसका सिर गायब है। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर नहर के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। सीओ डीके श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मृतका का सिर नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। गोताखोरों की मदद से तलाश कराया जा रहा है।