बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव में रात होते ही जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी में घुस गया। तेंदुआ खेतों से होकर गांव निवासी किसान मलकीत सिंह चीमा के घर में घुस गया जिसके घुसते ही घर के पालतू कुत्ते भौंकने लगे जिस पर घर के लोग सहम गए सभी ने हाका लगाया जिसपर तेंदुआ घर के पीछे की तरफ से खेतों की ओर भाग गया। तेंदुए की तस्वीर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसान ने तेंदुए की आमद की सूचना वन विभाग को दी है। वहीं तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है।