फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली व नेपाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

आगामी होली पर्व तथा पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत एवं उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर के साथ थाने पहुंचकर त्योहार की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का संदेश पहुंचे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि होली का पर्व आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। नेपाल में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। इसी के आधार पर सीमा पार आवागमन करने वाले नागरिकों की निगरानी एवं आवश्यकतानुसार नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दोनों देशों में पर्व और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें