फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच: अब गौड़िया गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, 15 दिनों से बना हुआ था आतंक का पर्याय

शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट के गौड़िया गांव के निकट लगाए गए पिंजरे में बुधवार की रात एक वयस्क तेंदुआ कैद हो गया। यह तेंदुआ पिछले पखवारे भर से बाजपुरवा, एकघरा और गौड़िया इलाके में लगातार लोगों और पशुओं पर हमले कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। यह इलाका सरयू के कछार का है, एकघरा गांव निवासी आफरीन 5 मार्च को अपनी बड़ी बहन के साथ नदी के किनारे घास काट रही थी तभी तेंदुए ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद डीएफओ सुंदरेशा ने मौके का निरीक्षण किया और इलाके में सुरक्षा के लिए चार पिंजड़े लगवाए। वन विभाग की चार टीमें निगरानी में लगाई गई लेकिन इस सतर्कता के बीच बुधवार को ग्राम गौड़िया निवासी राजेंद्र मिश्रा की गाय व बछिया तेंदुए का शिकार बनी। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट का अध्ययन करने के बाद पिंजड़े की स्थिति बदल दी। बनकर्मियों ने दोपहर बाद पिजरे को नदी किनारे बाजपुरवा में लगाया। दिन रात पिंजरे में बंधी बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह घटना की सूचना जब गांव के लोगों को मिली तो सभी ने राहत महसूस की। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया है स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ ने कहा कि अभी भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इलाके में और भी तेंदुए हो सकते हैं उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है अभी भी तीन पिंजरे इलाके में अलग-अलग स्थान पर लगे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें