फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Bahraich: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का संचालन किया गया। इस अवसर पर मंडल स्तरीय टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। डॉ. रजनी गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान साफ पानी की व्यवस्था, मरीजों के बैठने की सुविधा तथा ईडीएल के अनुरूप दवाइयों की उपलब्धता की जांच की गई। मंडल स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। मेले के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉक्टर भरत पांडे, फार्मासिस्ट आशुतोष वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर संगीता रावत, समीक्षा तथा वार्ड बॉय पवन मेहरोत्रा उपस्थित रहे। डॉ. रजनी गुप्ता ने जन आरोग्य मेले में पहुंचे पूनम, सोनू शर्मा, संदीप, अर्चना, मीना, सुनीता सहित अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को मौके पर ही चिकित्सा सुविधा मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें