फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपईडीहा में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगा शिविर, बुजुर्गों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात

बहराइच में नगर पंचायत रुपईडीहा क्षेत्र पंचायत भवन में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए गए। यह शिविर चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य की मांग पर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग नागरिकों ने पहुंचकर योजना से जुड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरदा से पहुंची स्वास्थ्य टीम द्वारा मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। शिविर के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई। दिनभर चले इस अभियान में लगभग 30 से 40 पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ा जा रहा है। शिविर में केदारनाथ अग्रवाल, राजित राम, राम गोपाल, कमला देवी, अग्रवाल मानो, रानी देवी, शीतला देवी, दिलीप कुमार, रानी, शकुंतला देवी सहित कुल 30 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान मित्र अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी कि आयुष्मान कार्ड आशा बहू,आंगनबाड़ी कार्यकत्री का भी बनाया जाएगा उसमें आयु की सीमा नहीं है, यदि सफेद राशन कार्ड में 6 लोगों की यूनिट है राशन कार्ड 2018 से पूर्व जारी हुआ है, तो आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें