फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका से बहराइच में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइन

ईरान, इस्राइल व अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका से यूपी के बहराइच में ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया है। इसी डर से शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े। हालात ऐसे हो गए कि कई जगह लंबी-लंबी कतारें लग गईं और पंप संचालकों को व्यवस्था संभालना मुश्किल पड़ गया। सबसे ज्यादा दबाव सुजौली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर देखा गया। सुबह से ही बाइक, कार और डीजल लेने आए किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कई ग्रामीण अतिरिक्त डिब्बों और गैलनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए, ताकि भविष्य में कीमत बढ़ने या आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में परेशानी न हो। भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को लाइन में लगाकर ईंधन दिलाने की व्यवस्था कराई। पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में अचानक कई गुना अधिक ग्राहक पहुंच गए। इससे कुछ समय के लिए वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए तेल के दाम बढ़ने की आशंका है, इसलिए लोग पहले से ही ईंधन भरवा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामान्य रूप से ईंधन लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें