फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल चुनाव के बाद बहराइच के रुपईडीहा लौटे लोगों ने बताई वहां की स्थिति

नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के तहत 5 मार्च को मतदान संपन्न हो चुका है। अब विभिन्न स्थानों पर मतगणना का कार्य जारी है। भारत-नेपाल सीमा से लगे बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे नेपाली नागरिकों से बातचीत करने पर चुनाव परिणाम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि इस बार काठमांडू के महापौर बालेन शाह से जुड़ी राजनीतिक धारा को व्यापक समर्थन मिल सकता है। नेपालगंज से रुपईडीहा होते हुए भारत आ रहे कृष्ण शर्मा, गुलज़ार मोहम्मद, कय्यूम, नसीब अहमद और सोनू सहित कई नागरिकों ने बताया कि उनके क्षेत्र में मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में इश्तियाक राई आगे चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रहती है तो उनकी जीत की संभावना प्रबल हो सकती है। कृष्ण शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र से मतदान गणना केंद्र तक मत पेटिका को ले जाना थोड़ा जटिल होता है इस कारण लगभग तीन दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें