यूपी के बहराइच में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ मंगलवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। यह तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटहा के कारीपुरवा बाग में लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ। इसके पकड़े जाने से छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।