यूपी के संभल में नेजा मेले पर रोक के बाद अब बहराइच में भी सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले पर रोक की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को रिसिया स्थित पंचवटी श्रीसीताराम आश्रम के पीठाधीश्वर संत रविशंकर ने मेले पर रोक लगाने की मांग मुखर की। वीडियो बयान जारी कर उन्होंने दरगाह मेले को हिंदुओं की अस्मिता पर कलंक बताया। इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाए जाने की मांग की।