फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती, एसएसबी ने बढ़ाई जांच

यूपी के बहराइच में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी द्वारा सीमा पर आवागमन करने वाले नागरिकों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर जांच का दायरा बढ़ाते हुए हर आने-जाने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही है। कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सीमा से गुजरने वाले नागरिकों की गहन छानबीन की जा रही है। इसके लिए डॉग स्क्वायड, सीसीटीवी कैमरे और स्कैनर मशीनों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि रुपईडीहा बीओपी से प्रतिदिन लगभग 50 हजार नागरिकों का आवागमन होता है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) पर भी जांच के लिए एक विशेष यूनिट तैनात की गई है। रुपईडीहा बीओपी पर सहायक कमांडेंट अमित कटियार और इंस्पेक्टर ऋतुराज के नेतृत्व में एसएसबी के जवान लगातार जांच अभियान चला रहे हैं। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को नाकाम करने के लिए बल पूरी तरह मुस्तैद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें