फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में एडीजी गोरखपुर ने रुपईडीहा थाना व भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण

बहराइच में आदर्श थाना रुपईडीहा में एडीजी गोरखपुर मुथा अशोक जैन को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान सहायक कमांडेंट अमित कटियार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, प्रद्युम्न सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाने की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मुकदमों की समीक्षा की। उन्होंने महिला डेस्क का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाने में खड़ी बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। एडीजी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय कुमार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल तथा योगेंद्र शर्मा से भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। व्यापारियों ने नेपाल सरकार द्वारा लगाए गए 100 रुपये शुल्क के बाद व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव से अवगत कराया। इस पर एडीजी ने संबंधित उच्च अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद एडीजी मुथा अशोक जैन भारत-नेपाल सीमा स्थित नो मैंस लैंड पहुंचे और सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाली पुलिस द्वारा आवागमन कर रहे नागरिकों की जांच व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। बाद में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रूपईडीहा का निरीक्षण कर सीमा पर होने वाले आयात-निर्यात संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम गणेश तिवारी, सहायक निरीक्षक कादिर खान, आरक्षी अभिषेक सिंह सहित पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें