फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bahraich: कतर्नियाघाट में टस्कर हाथी का आतंक, आधे घंटे तक सड़क पर डटा रहा, बाइक सवार को दौड़ाया, वीडियो आया सामने

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के जंगल व जंगल से सटे आबादी में जंगली हाथियों का आतंक काफी बढ़ गया है। रविवार की शाम चार बजे के करीब कतर्नियाघाट एंट्री गेट व कस्टम कार्यलय के सामने करीब आधे घंटे तक एक टस्कर हाथी सड़क पर डटा रहा। इस दौरान वन विभाग के चौकीदार सत्यप्रकाश व कवरेज के लिए कतर्नियाघाट जा रहे पत्रकार जुनैद खान के बाइक के पीछे टस्कर चिंघाड़ते हुए दौड़ पड़ा इस बीच दोनों सहम गए पास मौजूद वन कर्मियों और पर्यटकों के हाका लगाने पर हाथी शांत हुआ। हाथी के दौड़ाने की घटना में दोनों बाइकसवार बाल-बाल बच गए। हाथी के सड़क पर डटे रहने के बीच करीब आधे घंटे तक पर्यटन व आवागमन बाधित रहा। वन दरोगा मयंक पांडे ने वन कर्मियों को तैनात कर राहगीरों को सतर्कता से आवागमन करने को कहा। हाथियों के मूवमेंट बढ़ने से जंगल से सटे गांवों में गजमित्रों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें