बागपत में दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी की वजह से एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाहर खड़े होकर आतिशबाजी कर रहे लोगों का एक रॉकेट प्लास्टिक के गोदाम में जा गिरा, जिससे गोदाम में रखें प्लास्टिक के सामान में ये आग लगी। इस आग ने गोदाम में रखे लाखों रुपये के सामान को जलाकर राख कर दिया।