बागपत में हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने सोशल मीडिया पर चर्चित मोनालिसा और फरमान के रिश्ते को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने इस संबंध को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ‘लव जिहाद’ बताया। साध्वी प्राची ने कहा कि यदि फरमान हिंदू धर्म अपनाकर मोनालिसा से शादी करता तो उनका स्वागत किया जाता, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा के साथ धोखा हो सकता है। उनके इस बयान के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। साध्वी प्राची के बयान को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।