बागपत में शराब की एक बोतल की जगह किसी ने खरीदरी पेटी, किसी ने एक महीने का स्टॉक ही जमा कर लिया। जिले में शराब की दुकानों में नए लाइसेंस जारी होने के बाद पुराने लाइसेंस धारक अपने स्टॉक खत्म करने लगे है। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर एक के साथ एक बोतल मिलने की छूट का लाभ मिलने पर शराब की बोतल लेने के लिए लोगों की लगी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस भी बुलाई गई।