फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, बंगाल में जीत पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी

बागपत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में जश्न मनाया। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए, जहां उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा विपक्ष का सफाया करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें