बागपत सोनीपत बस स्टैंड के पास स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मिंटू चौहान, सतेंद्र चौहान, मोहित, अजब और संदीप सहित कई लोग मौजूद रहे। सेवा भाव से प्रसाद वितरण में भाग लिया। वहीं सिसाना रोड हाईवे पर भी भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। यहां गौरव गुप्ता, सन्नी शर्मा, सौरव गुप्ता सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।