फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शिवरात्रि पर पुरामहादेव में उमड़ा केसरिया सैलाब, 15 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

शिवरात्रि के अवसर पर बालैनी के ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावणी मेले के तीसरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा नजर आया। लंबी-लंबी कतारों में लगे कांवड़िए घंटों इंतजार के बाद भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते नजर आए। चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सुबह 3:54 बजे झंडा पूजन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चले पूजन के बाद 4:54 बजे झंडारोहण किया गया। इसके बाद चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। चतुर्दशी लगते ही कतार में खड़े कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष पर गंगाजल चढ़ाना शुरू कर दिया। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर और मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय मंदिर में कैंप कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़िये जलाभिषेक कर चुके थे, जबकि लाखों कांवड़िए अब भी कतार में लगे हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें