बिजरौल गांव स्थित शहादत स्थली पर 1857 की क्रांति के महान सेनानी बाबा शाहमल सिंह का 168वां शहादत दिवस मनाया गया। जहां यज्ञ में आहुति देकर लोगों ने बाबा शाहमल को श्रद्धांजलि दी। वहीं विभिन्न खाप के चौधरियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर थाम्बा चौधरी यशपाल चौधरी, हरेंद्र प्रधान, विपिन तोमर, सत्यवीर आदि उपस्थित रहे।