फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हिंडन नदी में उफान, हरसिया चमरावल की 600 बीघा फसल बर्बाद, किसान परेशान

बागपत जनपद में हिंडन नदी उफान पर चल रही है। जिससे हरसिया,चमरावल के किसानों की लगभग 6 सौ बीघा धान, सब्जी,गन्ना की फसल बर्बाद हो गयी है। जिससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। सत्यपाल त्यागी,योगेश,दीपक,आदि किसानों ने बताया कि पिछले 3 साल से लगातार हिंडन नदी का जलस्तर हर महीने बढ़ता रहता है। जिससे किसानों की लाखों की लागत पल भर में बर्बाद हो रही है। वहीं किसानों के पशुओ को चारा भी नही मिल पा रहा है। किसान जान जोखिम में डाल 4 स 5 फुट पानी से पशुओ के लिए चारा काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं बोझा सर पर लेकर पानी से गुजरना पड़ रहा है। वहीं किसान गिरकर चोटिल भी हो रहे है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद भी जनपद के अधिकारी मौके पर किसानों की डूबी फसल का मुआयना करने भी नही आते हैं। उन्होंने डीएम से हिंडन नदी से हुई बर्बाद फसलों का मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें