ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौडा के समीप आगे चल रहे ट्रक के अचानक साइड में होने पर पीछे चल रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस और हाइवे कर्मचारियों ने कंटेनर के केबिन में फंसे कन्नौज निवासी चालक आकिल, कानपुर निवासी हेल्पर अय्यज़ को घायल अवस्था में निकाल कर निजी चिकित्सा के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने तीन हाइड्रा क्रेन मंगाकर खाई में पड़े कंटेनर को उठाकर एक्सप्रेसवे के साइड में खड़ा किया।