महाशिवरात्रि पर रविवार को जिले भर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किया।