फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी इलेवन ने महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों से हराया, VIDEO

पुलिस लाइन में शनिवार की रात को एसपी इलेवन और महाराजा सुहेलदेव जायंट्स जहानागंज के बीच एक टी-20 रात्रि मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में एसपी इलेवन ने महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों के बड़े अंतर से हराया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रवींद्र कुमार और एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित कई अधिकारी, पत्रकार और दर्शक उपस्थित रहे। मैच का शुभारंभ मंडलायुक्त और डीआईजी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गेंदबाजी की। डीएम रवींद्र कुमार ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से भास्कर मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा सुहेलदेव जायंट्स की टीम केवल 75 रन ही बना सकी। इस तरह एसपी इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाजी में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें