फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का घट रहा पानी, नदी की धाराएं हुई तीव्र, कर रही कटान; VIDEO

सरयू नदी का जलस्तर लगातार दूसरे दिन भी घटाव पर है। जलस्तर घटने से लोगों को बाढ़ से थोड़ी राहत तो मिली है पर उनकी कीमती भूमि अब तेज गति से नदी में समा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से धीरे-धीरे पानी उतरने लगा है। इधर, नदी का जलस्तर कम होने से सहबदिया में कटान तेज हो गई है। लगातार जमीन कटकर नदी में समाहित हो रही है। उधर, नदी की तेज धारा बेलहिया ढाला से अजगरा संपर्क मार्ग को भी काट रही है। इसको लेकर ग्रामीणों की धड़कने बंद हो गई है। उस पार जाने के लिए क्षेत्र के कई गांवों का यही मुख्य मार्ग है। नदी का रूख देखकर लोग सकते में आ गए हैं। वहीं महाराजगंज के गंगा पुरैनिया में भी गांव को बचाने के लिए बनाए गए बंधे की मिट्टी को नदी की धारा काट रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें