सामाजिक संस्था आइडिया एंड स्टार्ट अप की ओर से 14 व 15 फरवरी को सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन केशव विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर मऊकुतुबपुर सगड़ी में किया गया है। बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. ओंकार राय ने बताया कि टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार रुपये और मैन ऑफ द सीरीज़ को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ अटैकर, सर्वश्रेष्ठ लिबेरो और सर्वश्रेष्ठ सेंटर को 05-05 हजार रुपये की विशेष पुरस्कार राशि दी जाएगी। दर्शकों के लिए क्यूआर कोड आधारित सहभागिता प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।