फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई देने पहुंचे किन्नरों से मारपीट का मामला पहुंचा थाने, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी;video

आजमगढ़ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। उनका आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी और जबरदस्ती उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया। गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय ने भी इसी तरह के आरोपों को दोहराया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की। वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई। किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी कप्तानगंज।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें