फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर जेन अल्फा ने दिया धरना;video

आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी और फीस वसूली के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के अध्यापकों की तत्काल नियुक्ति की मांग की। प्रधानाचार्य ने 48 घंटे में शिक्षकों की व्यवस्था का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों की कमी पूरी नहीं होती है तो वह दोबारा प्रदर्शन को बाध्य होंगे। छात्र सुबह सात बजे कॉलेज के बाहर जमा हुए और करीब दो घंटे तक नारेबाजी की। उनका आरोप है कि जून महीने से भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के अध्यापक नहीं हैं। करीब नौ वर्षों से गणित का कोई प्रवक्ता भी विद्यालय में नहीं है। इससे इन विषयों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यालय में 1100 से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और नामांकन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें