आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां में शनिवार की रात खेत पर बने मकान के बाहर सोते समय एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई जब वह खेत की ओर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।