आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित गोमाडीह हरिजन बस्ती में शनिवार सुबह बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। कमरे के अंदर पति-पत्नी का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।