फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने के लेकर दो पक्षों में विवाद, छह घंटे चली पंचायत;video

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में मंगलवार को शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। समय रहते पुलिस और राजस्व विभाग की सक्रियता से मामला शांत करा लिया गया और संभावित टकराव टल गया। करीब छह घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद मृतक का शव दफनाया गया। अलीनगर निवासी मोहम्मद शमीम (85) का सोमवार रात निधन हो गया था। मंगलवार सुबह परिजन शव को दफनाने के लिए कब्र खोदने पहुंचे तो ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने आपत्ति जताई। एक पक्ष उक्त भूमि को कब्रिस्तान की जमीन बता रहा था, जबकि दूसरा पक्ष उसे ईदगाह की भूमि होने का दावा कर रहा था। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें