फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, VIDEO

राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवैधानिक पदों के खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्मान में नारे भी लगाए। संघ के जिला महामंत्री अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपा। मोदनवाल ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश के प्रधानमंत्री को गाली देना या अपशब्द कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि ऐसे युवाओं की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। संघ के जिला उपाध्यक्ष संदीप गांधी नेहाल ने कहा कि शिक्षित युवाओं द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विरोध हमेशा लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से होना चाहिए। संघ के मंत्री रामविजय गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर भ्रामक और वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री की निगरानी करने की मांग की। उन्होंने लोग

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें