फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में जालसाज पकड़ा गया, कर्ज से बचने के लिए रच डाली लूट की कहानी, सख्ती पर उगला सच

सिधारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बैंक का लोन चुकाने से बचने के लिए डायल 112 पर 4,82,000 रुपये की लूट की झूठी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई। जानकारी मुताबिक सूर्यप्रकाश नाम के एक व्यक्ति ने दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस के डायल 112 पर लूट की सूचना दी। आरोप था कि सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर बाइपास से वह ऑटो से जा रहा था। जैसे ही वह बाइपास पर पहुंचा तभी दो बाइक से पांच लोग आए और उसके पास मौजूद बैग में रखे 4,82,000 रुपये लूटकर भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही सिधारी थाना, शहर कोतवाली और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल की पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कोई भी बाइक आटो के पीछे नजर नहीं आया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ऑटो चालक सूर्यप्रकाश ने पूरी संच्चाई बयां कर दी। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी ने कर्ज से बचने के लिए लूट की कहानी रची। पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर सत्यता का खुलासा किया। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें