फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी के 18 मंडलों में महिला जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देगा राष्ट्रीय महिला आयोग, अयोध्या से शुरुआत

अयोध्या में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया है कि महिला जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में प्रशिक्षित किया जाएगा। उनके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके माध्यम से महिला ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद और सभासदों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष मंगलवार को अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने बताया कि शी इज ए चेंज मेकर अभियान के तहत पूरे देश में इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से यह ताकत दी है कि अब वह भी बड़ी संख्या में सांसद और विधायक बनकर सदन में पहुंच सकती हैं। इस अवसर का लाभ उठाएं और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएं। देश को आगे बढ़ाने में अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दें। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रशिक्षण में जो सीखें उसकी मदद से अपने गांव के चेहरे को संवारे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने के अनुरूप उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व चारु चौधरी और कुलपति प्रतिभा गोयल समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू को भी आना था लेकिन वह नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें