फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर हुई दीन दुखियों की सेवा, गरीबों को वितरित किए गए कंबल

यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का बृहस्पतिवार को 48वां जन्मदिन था। इस मौके पर रामनगरी करतलिया बाबा आश्रम में विशाल कंबल वितरण कर दीन दुखियों और गरीबों की सेवा हुई। रामनगरी के सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम में महंत बालयोगी रामदास के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सौकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन रहें। महंत बालयोगी रामदास कहते है कि आमजन, गरीबों, असहायों और दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हमारे नेता अखिलेश यादव किसान नौजवान के लिए दिन रात सोचते हैं। महंत रामदास जी दावे के साथ कहते है कि साधु संतो का सम्मान हमेशा सपा ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। महंत रामदास ने कहा कि सपा इस मौके पर महंत दिलीप दास त्यागी, महंत रमेश दास हनुमानगढ़ी, महंत कन्हैया दास, महंत रामाज्ञा दास, महंत विनोद दास, महंत आनंद दास, शिक्षक नेता राम बक्श यादव, हरिहर यादव, रवि यादव, अखिलेश पाण्डेय और राम सजीवन सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें