फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रपति के आगमन से पहले अयोध्या में फ्लीट का रिहर्सल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार को महामहिम की सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लीट का पूर्वाभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान फ्लीट महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से श्री राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंची और पूरे मार्ग का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आवागमन मार्ग पर प्वाइंट टू प्वाइंट रिहर्सल कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एक लेन को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है, जिससे होकर ही राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से राम मंदिर परिसर तक पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचेंगी। इस दौरान वह राम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी और श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें