फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट बैठक से पहले अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आना शुरु

राम मंदिर ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक से पहले ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों और संतों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती रविवार को अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शंकराचार्य महर्षि वेद विद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। आगामी बैठक और कार्यक्रमों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों और संतों के भी अयोध्या पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें