फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : राम मंदिर के ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन से उल्लासित हैं अयोध्या के संत-महंत

राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से फहराया जाने वाला ध्वज कई मायनों में बेहद खास है। पीएम मोदी राम मंदिर के 190 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह ध्वज केसरिया रंग का होगा। इस पर ऊं, कोविदार वृक्ष और सूर्य का निशान अंकित होगा। यह ध्वज तीन वर्ष तक धूप, बारिश और धूल के असर से प्रभावित नहीं होगा। मौसम की मार को झेलने में पूरी तरह सक्षम होगा। इसे नायलॉन फैब्रिक से बनवाया गया है। इस ध्वज के कपड़े का वजन दो से ढाई किलो है। 90 किलोमीटर की तेज रफ्तार से चलने वाली हवा का दबाव झेलने में भी सक्षम होगा। रक्षा मंत्रालय और सेना के विशेषज्ञों की मौजूदगी में ध्वज को फहराए जाने का राम मंदिर ट्रस्ट ने सफल ट्रायल कर लिया है। अब इसे 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से शिखर पर फहराए जाने का इंतजार है। यह ध्वज राम मंदिर में पहुंच चुका है। राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से फहराया जाने वाला ध्वज कई मायनों में बेहद खास है। पीएम मोदी राम मंदिर के 190 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह ध्वज केसरिया रंग का होगा। इस पर ऊं, कोविदार वृक्ष और सूर्य का निशान अंकित होगा। यह ध्वज तीन वर्ष तक धूप, बारिश और धूल के असर से प्रभावित नहीं होगा। मौसम की मार को झेलने में पूरी तरह सक्षम होगा। इसे नायलॉन फैब्रिक से बनवाया गया है। इस ध्वज के कपड़े का वजन दो से ढाई किलो है। 90 किलोमीटर की तेज रफ्तार से चलने वाली हवा का दबाव झेलने में भी सक्षम होगा। रक्षा मंत्रालय और सेना के विशेषज्ञों की मौजूदगी में ध्वज को फहराए जाने का राम मंदिर ट्रस्ट ने सफल ट्रायल कर लिया है। अब इसे 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से शिखर पर फहराए जाने का इंतजार है। यह ध्वज राम मंदिर में पहुंच चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें